फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6,595 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
रुद्रपुर की इंदिरा कालोनी स्थित रामलीला भवन में टीका लगवाता व्यक्ति। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कुल 6,595 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इनमें 6,294 लोगों ने पहली और 301 को दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

रुद्रपुर गोल मार्केट स्थित गुरुद्वारे में बृहस्पतिवार को नि:शुल्क टीकाकरण शुरू हुआ, जहां सैकड़ों लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इंदिरा कॉलोनी स्थित रामलीला भवन में विधायक राजकुमार ठुकराल ने नि:शुल्क टीकाकरण केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया।
वहां सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, दीपा जोशी, रामा देवी आदि थे। साथ ही जिले में कुल 1890 लोगों के आरटीपीसीआर के सैंपल लिए। रामपुर सीमा पर 107 लोगों के सैंपल लिए गए। इधर, जिले में कुल 60 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सितारगंज ब्लॉक में सर्वाधिक 21 लोग संक्रमित मिले। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। (संवाद)

रुद्रपुर गोल मार्केट स्थित गुरुद्वारे में टीका लगवाता व्यक्ति।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें