फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में पुलिस कर्मी घायल

Sun, 02 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बाजपुर में तैनात एक पुलिस कर्मी शुक्रवार रात दिनेशपुर रोड पर सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन



 ग्राम फुलसुंगी निवासी धीरज भंडारी (31) बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में कार्यरत है। शुक्रवार रात्रि वह अपनी बाइक से बाजपुर ड्यूटी के लिए जा रहा था। दिनेशपुर रोड पर अज्ञात वाहन धीरज की बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में धीरज की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने धीरज को जिला अस्पताल पहुंचाया, बाद में उसके परिजनों को सूचना दी गई। घायल धीरज के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे रेफर कर दिया। बाद में उसे निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया।  दुर्घटना में पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और धीरज का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें