फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कच्ची शराब पकड़ने के दौरान दबिश देने गई पुलिस पर महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। लोगों ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सादे कपड़ों में पुलिस टीम शुक्रवार दोपहर बगवाड़ा भट्टा पहुंची थी। टीम ने मादक पदार्थ बेचने के शक में लोगों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान लोगों ने हंगामा कर दिया। एक महिला सुनीता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और सामान भी बिखेर दिया। उनके पति और दोनों बेटे काम पर गए थे। उनके घर से पुलिस कर्मियों को कुछ नहीं मिला था।
विज्ञापन

कहा कि घर में मौजूद बच्चियों से बदसलूकी की गई। उन्होंने मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि उनके संज्ञान में कोई मामला नहींहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें