फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल चौकी में तैनात कांस्टेबल का निधन

विज्ञापन
जसपुर, शहीद केवल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सितारगंज। सिडकुल चौकी में तैनात कांस्टेबल रोहित गोस्वामी का आकस्मिक निधन हो गया। वह शौचालय में अचेत अवस्था में पड़े मिले। उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक है। वहीं परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। एसपी क्राइम मिथलेश कुमार और सीओ सुरजीत कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से ग्राम धमौली पोस्ट नौलाकोट थाना द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा निवासी कांस्टेबल रोहित गोस्वामी (34) पुत्र विशन नाथ गोस्वामी 2006 बैच में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। 13 नवंबर 2020 को उनकी यहां सिडकुल चौकी में तैनाती हुई थी। सोमवार सुबह रोहित बैरक से उठकर शौचालय गए।
काफी देर तक रोहित के शौचालय से न आने पर साथी कांस्टेबल बलवंत सिंह ने करीब 8:30 बजे फोन किया। फोन न उठने पर कांस्टेबल जगदीश कोठियाल, कमलनाथ गोस्वामी और बलवंत ने शौचालय में झांककर देखा तो रोहित अचेत अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने दरवाजा धक्का मारकर खोला और रोहित को बाहर निकाल उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। साथ ही रोहित को लेकर तुरंत ही एक निजी अस्पताल ले गए। सीओ सुरजीत कुमार और कोतवाल सलाहउद्दीन भी दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे।
यहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को खटीमा भेज दिया। मृतक अपने पीछे मां देवकी गोस्वामी, पत्नी कविता गोस्वामी के अलावा 10 वर्षीय बेटे और चार साल की बेटी को छोड़ गया है। रोहित की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रोहित की मां और पत्नी रो-रोकर बेसुध हो गए। मृतक रोहित की पत्नी कविता गोस्वामी हल्द्वानी अभियोजन कार्यालय में कांस्टेबल के पद कार्यरत हैं। बड़े भाई ललित गोस्वामी भी पुलिस महकमे में हैं और उनकी तैनाती भी हल्द्वानी में ही है। उधर, देर शाम को चित्रशिला घाट रानीबाग में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। इधर, एएसपी ममता बोरा ने बताया कि परिवार को मदद के तौर पर एक लाख 10 हजार रुपये दिए गए हैं।
पुलिस अफसर और कर्मियों ने जताया शोक
सितारगंज। कांस्टेबल रोहित गोस्वामी के असमय निधन से कोतवाली के अफसर और कर्मचारी भी गमजदा हैं। उन्होंने रोहित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक जताने वालों में सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल सलाहउद्दीन, विजिलेंस इंस्पेक्टर योगेश उपाध्याय, एसएसआई सुधाकर जोशी, एसआई धीरेंद्र सिंह परिहार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल दीपक जोशी, जगदीश लोहनी आदि थे। (संवाद)
बीमारी के चलते सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की मौत
जसपुर। बीमारी के चलते सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल का एक माह से ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा था। रविवार को कांस्टेबल का पार्थिव शरीर जसपुर पहुंचने पर लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। स्थानीय श्मशान घाट में शहीद के पुत्र ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
मूल रूप से ग्राम कहेरीपुर थाना रेहड़ जिला बिजनौर (यूपी) के रहने वाले केवल सिंह (52) पुत्र पूरन सिंह सीआरपीएफ की 123 बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर बालाघाट (मध्य प्रदेश) में तैनात थे। उनका परिवार जसपुर के मोहल्ला दिल्ला सिंह में रहता है।
सीआरपीएफ के एसआई बद्री प्रसाद पंत ने बताया कि नवंबर 2020 में केवल सिंह का तबादला सीआरपीएफ की 130 बटालियन श्रीनगर (कश्मीर) में हो गया था। 12 दिन के भीतर उन्हें श्रीनगर पहुंचकर रिपोर्ट करानी थी। इसी दौरान घर आने पर उनका स्वास्थ्य खराब हो गया।
कुछ समय घर पर इलाज कराने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। केवल सिंह को पीलिया, कैंसर आदि की शिकायत थी। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह पार्थिव शरीर जसपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया।
उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। काशीपुर रोड स्थित जीजीआईसी के सामने स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह, रंजीत बेहगल, विनोद कुमार अरोरा, एसएसआई प्रवीण सिंह, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र चौधरी, अमित कुमार, गोपाल सिंह सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तिरगंज निजी अस्पताल में कांस्टेबल के निधन के बाद जमा पुलिस कर्मियों की भीड़।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज के निजी अस्पताल में विलखती मां देवकी गोस्वामी व पत्नी कविता गोस्वामी को ढांढ़स बंधाते ?- फोटो : SITARGANJ

कांस्टेबल स्व. रोहित गोस्वामी। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें