फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 10 सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी डीएस कुंवर ने आईटीआई थाने के आठ सिपाहियों समेत 10 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। आईटीआई थाने के आठ सिपाहियों पर खनिज ढो रहे वाहन चालकों से अवैध वसूली करने समेत कई आरोप हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी ने बताया कि आरोपों की जांच काशीपुर सीओ से कराई गई थी। आरोप सही पाए जाने पर सिपाही कुंदन सिंह, सुरेंद्र, गौरव यादव, दीवान सैलाल, देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश सिंह, शेखर बुदियाल और देवेंद्र भंडारी को निलंबित कर दिया गया है।
आवास विकास पुलिस चौकी में तैनात सिपाही हरीश चंद्र और मनोज कुमार को निलंबित कर दिया। दोनों सिपाहियों पर फायरिंग के आरोपी के भाग जाने पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी कुंवर ने दोटूक कहा है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें