खटीमा। गणतंत्र दिवस समारोह के नजदीक आते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान जारी रखा।
विज्ञापन
शुक्रवार को मेलाघाट थाने के एएसआई प्रताप सिंह मेहरा और एसएसबी के अधिकारियों ने सीमा पर नेपाल के बाबाथान को जाने वाले रास्ते में बाइक, साइकिल और पैदल आने-जाने वाले लोगों और उनके सामान की जांच की। एएसआई मेहरा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सीमा पर एसएसबी के साथ संयुक्त अभियान जारी रहेगा।