फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की दबिश

Fri, 28 Apr 2017 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
यूपी ATS की छापेमारी का साइड इफेक्ट, 18 पिस्तौल छोड़ा भागे अपराधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
काशीपुर। अपनी बेटी और आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने वाली रेनू को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने यूपी के लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में दो स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डकैती का शोर मचाकर रेनू ने साजिशन अपनी नाबालिग पुत्री और उसके प्रेमी हरप्रीत के साथ मिलकर अपने पति पृथ्वी सिंह की कथित रूप से हत्या कर दी थी। घटना के बाद अपने बेटी और उसके प्रेमी को भगा दिया था।

रेनू ने पूरे मामले को डकैती, हत्या और अपहरण का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन बुधवार शाम तक पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए रेनू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


पुलिस की दोनों टीमें यूपी के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दोनों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। इधर, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में आरोपी हरप्रीत के घर दबिश दी थी, लेकिन घर में सिर्फ उसके पैरालाइसिस पिता ही थे। इसके बाद पलिया में हरप्रीत के मामा के घर भी दबिश दी गई। वहां भी कोई नहीं मिला। आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें