फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पद्मावत’ को मिली पुलिस सुरक्षा

Wed, 24 Jan 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत के विरोध में क्षत्रिय महासभा समेत कई संगठन लामबंद हो गए है। काशीपुर के दो सिनेमाघरों में 25 जनवरी को ‘पद्मावत’ रिलीज होने जा रही है। विरोधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने जरूरी प्रबंध कर लिए है। फिल्म प्रसारण के दौरान शहर के हर नाके पर पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी।

विज्ञापन


संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर क्षत्रिय महासभा व अन्य संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। काशीपुर के एसआरएस और प्रिया मॉल में 25 जनवरी से ‘पद्मावत’ का प्रसारण होने की जानकारी पुलिस को मिली है। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्म के प्रसारण के चलते विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बरती है।

कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि फिल्म प्रसारण के दौरान तीन प्लाटून पीएसी, दो निरीक्षक, छह दरोगा, 30 कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल के अलावा काशीपुर कोतवाली की फोर्स तैनात की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि शहर में एमपी चौक, चीमा चौराहा, माता मंदिर रोड, आवास-विकास मोड, टांडा तिराहा के अलावा प्रिया मॉल व एसआरएस मॉल आदि स्थानों पर पुलिस व पीएससी तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


‘पद्मावत’ के विरोध में आज स्वाभिमान रैली
 फिल्म ‘पद्मावत’ के विरोध में बुधवार को क्षत्रिय महासभा के सौजन्य में स्वाभिमान रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे श्रीरामलीला मैदान में क्षत्रिय समाज व अन्य संगठनों के लोग एकत्र होंगे। जहां से ‘पद्मावत’ के विरोध में स्वाभिमान रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से लोगों से फिल्म न देखने और सिनेमा हॉल संचालकों से फिल्म प्रदर्शित न करने की अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें