फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Fri, 24 Jul 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। पुलिस ने युवती के साथ कथित छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 23 जुलाई की देर रात्रि कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बाजपुर क्षेत्र के गौरीछाल हरिपुरा हरसान निवासी एक युवक ने उसे जबरन जंगल की ओर ले जाकर छेड़छाड़ की, दुष्कर्म का प्रयास किया व घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर राधा स्वामी सत्संग की बाउंड्री के पास स्थित पुलिया से राहुल (20) निवासी गौरीछाल हरिपुरा हरसान, थाना बाजपुर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अखिलेश कुमार ने बताया पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें