फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट किया घायल

Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति ने विवाहिता को तीन तलाक भी दे दिया। पीड़िता की बहन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा पांडेय निवासी शमीम जहां पुत्री साबिर हुसैन ने पुलिस में तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी बहन शबनम का निकाह 14 नवंबर 2024 को महुआखेड़ा गंज निवासी मोहम्मद आलिम के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति आलिम, ससुर कलुआ, सास मोमिना, देवर आरिफ, ननद करीना, जेठानी नाजरीन व दामाद अकबर अली उसकी बहन को कम दहेज का ताना देकर उत्पीड़न करने लगे। बताया कि फरवरी महीने में उसकी मां की तबियत खराब हुई तो बहन घर आ गई। रिश्तेदारों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, तब वे लोग एफडी के रुपये न देने पर दो लाख रुपये की मांग करने लगे। बीती 26 मार्च को शबनम का पति चेन्नई से आकर उसको अपने साथ ले गया। एक अप्रैल की शाम लगभग चार बजे उसकी बहन ने अपनी ननद के मोबाइल से फोन कर बताया कि उसे यहां से ले जाओ, वरना ये लोग उसे मार देंगे। वह अपने भाई के साथ शबनम को लेकर घर आने लगे। तब ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और अकबर अली व आरिफ ने अश्लील हरकतें कीं। बहन को गंभीरावस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें