फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अल्ली खां में हुए बवाल में चिह्नित तीन और आरोपी पुलिस ने दबोचे

Tue, 30 Sep 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अल्ली खां मोहल्ले में आई लव मोहम्मद को लेकर बिना अनुमति निकाले जा रहे जुलूस के दौरान हुए बवाल में आरोपियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस ने इसी क्रम में चिह्नित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

21 सितंबर की देर रात मोहल्ला अल्ली खां क्षेत्र में विशेष समुदाय ने बड़ी संख्या में समाज के बच्चों को आगे करके आई लव मोहम्मद जुलूस बिना प्रशासन की अनुमति के निकाला था। जुलूस जब मोहल्ला बांसफोड़ान क्षेत्र में पहुंचा तो वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने जुलूस रोककर जुलूस निकालने की अनुमति मांगी। जिसके बाद हुए बवाल में पुलिस ने प्रथम जांच में जुलूस का मास्टर माइंड नदीम अख्तर, हनीफ गांधी और दानिश चौधरी व दो नाबालिग समेत 500 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात बवाल के चिह्नित आरोपी अनस निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी, आरिश निवासी मदर कॉलोनी व फैजान अंसारी निवासी पुष्पक विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस अब तक मास्टरमाइंड नदीम अख्तर समेत 33 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि नामजद मुख्य दो अन्य आरोपी हनीफ गांधी व दानिश चौधरी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें