फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना राहुल समेत चार पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था गिरोह
विज्ञापन

रुद्रपुर। पंतनगर पुलिस ने जिले में सक्रिय ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना राहुल यादव समेत चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। राहुल गिरोह बनाकर लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गैंगस्टर के बाद आरोपी पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि राहुल यादव रुद्रपुर के वार्ड नंबर 14 भदईपुरा का रहने वाला है। पहले वह नशा तस्करी में कई बार जेल जा चुका है। इसके बाद गिरोह बनाकर वाहन चोरी करने लगा। गैंग में वरुण यादव, विकास व इरफान भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह की लगातार बढ़ रही सक्रियता व इस पर लगाम लगाने के लिए डीएम को गैंगस्टर एक्ट लगाने की संस्तुति की थी। डीएम की अनुमति मिलते ही सोमवार को गैंग के सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी व वाहन चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें