फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ रुड़की का ज्वेलर गिरफ्तार

Fri, 19 Oct 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  किच्छा।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी ज्वैलर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलभट्टा पुलिस ने कार सवार रुड़की के एक ज्वेलर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.92 ग्राम स्मैक और 33 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी की कार को सीज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोना खरीदने के लिए नानकमत्ता गया था और वहीं उसने स्मैक खरीदी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलभट्टा थाने में सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम देर रात 2:30 बजे रेलवे फाटक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच, सितारगंज की ओर से आ रही कार (यूके 17-7955) को रोका गया। चेकिंग में कार चला रहे विराट चौहान निवासी मथुरा विहार रुड़की के कब्जे से 11.92 ग्राम स्मैक और कार में रखे एक बैग में 33 लाख रुपये बरामद हुए।

सीओ के मुताबिक पूछताछ में विराट ने बताया कि वह स्मैक रुड़की निवासी अपनी एक महिला मित्र के लिए ले जा रहा था, जो स्मैक की आदी है। सीओ ने बताया कि विराट भी स्मैक का आदी है। विराट की रुड़की में भारत ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह 33 लाख रुपये से किसी व्यक्ति से सस्ता सोना खरीदने आया था, लेकिन डील नहीं होने पर वह स्मैक खरीदकर लौट रहा था।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि आयकर विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ विद्या दत्त जोशी, एसआई जितेंद्र बिष्ट, प्रकाश चंद भट्ट, कैलाश सिंह देव, नीरज बिष्ट, दीपक जोशी और गणेश सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें