काशीपुर में 13 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल रिक्शा चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्राम कल्याणपुर भरतपुर मुरादाबाद निवासी राजेश कुमार (32) पुत्र खुशीराम यहां रिक्शा चलाता था। पांच अक्तूबर को ठाकुरद्वारा क्षेत्र में रिक्शा चलाने गया था। काशीपुर रोड स्थित चुंगी पर टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे उसने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राजेश अविवाहित था।