काशीपुर। राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में काशीपुर समेत 88 खिलाड़ी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए टीम रवाना हो गई है। 18 से 23 जनवरी तक जयपुर राजस्थान स्टेडियम में द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 का आयोजन होगा।
उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह और महासचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की 88 सदस्यीय ताइक्वांडो टीम राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीम में हरिद्वार से 4, चंपावत से एक, बागेश्वर से 16, अल्मोड़ा से 17, नैनीताल से तीन, देहरादून से 14, ऊधमसिंह नगर से 17, पिथौरागढ़ से चार खिलाड़ी हैं। कोच कमल कुमार बिष्ट, नैनीताल से लतिका भंडारी, किशोर कुमार, मयंक दीक्षित, रेफरी काजल कांडपाल, राष्ट्रीय रेफरी साई काशीपुर कोच नीरज कुमार, प्रदीप जोशी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।