फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: .पिथौरागढ़ ने चमोली को 69 रनों से दी शिकस्त

Mon, 13 Apr 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से चल रही अंतरजनपदीय क्रिकेट लीग में शानदार बल्लेबाजी के दम पर पिथौरागढ़ ने 69 रनों से चमोली को करारी शिकस्त दी है।
विज्ञापन

रविवार को किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी में पिथौरागढ़ और चमोली के मध्य मैच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पिथौरागढ़ की टीम ने 37.3 ओवर में 234 रन बनाए। रोहित सिंह ने 73 और जीवन ने 61 रनों का योगदान दिया। ध्रुव बिष्ट ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमोली की टीम 32.01 ओवर में 165 रनों पर ही सिमट गई। अनुराग राणा ने 42 और सचिन सती ने 36 रन बनाए। देवेंद्र ने तीन और तेजेंद्र सिंह ने दो विकेट लिए। मैच के अंपायर आयुष सिंह और गणेश रोहियाल रहे। स्कोरिंग अभिषेक चौहान ने की। वहां पर कीरत पन्नू, वीरपाल पन्नू, विवेक शर्मा, विकास प्रजापति, प्रभजोत सिंह, पर्व ठाकुर, नमन ग्रेवाल, मोहम्मद नवाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें