फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के गुरप्रीत दौड़े सबसे तेज

Sun, 19 Nov 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कालेज में दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिनी 43वीं कुमाऊं विश्वविद्यालयी अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट (पुरुष वर्ग) का आगाज हो गया। द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त लियाकत अली और दिव्यांग क्रिकेट कोच हरीश चौधरी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को महाविद्यालय मैदान में कुलपति प्रोफेसर डीके नौड़ियाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बेड़ीनाग के महेश कुमार, चक्का फेंक में पिथौरागढ़ के कैलाश सिंह ने बाजी मारी। ऊंची कूद में अल्मोड़ा के आबिद हुसैन, तार गोला प्रक्षेप में रुद्रपुर के सूरज कुमार प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ में पिथौरागढ़ के गुरप्रीत सिंह सबसे आगे रहे।

प्रतियोगिताओं में रमेश खर्कवाल, बलविंदर सिंह, अनिल सारस्वत, लक्ष्मण सिंह, रघुवीर सिंह, हरीश राम, सुधा जोशी, सरफराज चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. जीएस बिष्ट और आयोजक सचिव डॉ. मनीषा तिवारी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. नाजिश खान, डॉ. दीपक दुर्गापाल, डॉ. निर्मला जोशी, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. डीडी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें