फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीलीभीत ने हरिद्वार को 3-0 से पटका

Sat, 24 Jun 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुपद विश्वास मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का पांचवां लीग मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दिनेशपुर। पवित्र यंग क्लब और नगर खेल समिति की ओर से चल रही गुरुपद विश्वास मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में चंदिया हाजरा (पीलीभीत) ने ऑल स्टार हरिद्वार की टीम को 3-0 से हराया। चंदिया हाजरा की ओर से खेल रहे धनगढ़ी नेपाल के अरुण ताई मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन

शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी में खेले गए पांचवें मुकाबले के शुरुआती दौर में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से ठीक पहले चंदिया हाजरा के स्ट्राइकर अरुण ने डी के भीतर मिले एक पास को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद हरिद्वार की टीम ने बेहतर रणनीति के साथ मैन टू मैन पास के जरिये चंदिया हाजरा के बारपोस्ट पर कई ताबड़तोड़ हमले किए। मगर रक्षापंक्ति के खिलाड़यों और गोलकीपर नरेंद्र ने शानदार बचाव किया। इसके तुरंत बाद चंदिया के खिलाड़ियों ने हरिद्वार पर लगातार दो गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। चंदिया हाजरा की ओर से अरुण ताई ने दो गोल किए। अखिलेश मंडल मुख्य व विक्रम और राहुल सहायक निर्णायक रहे। कमेंट्री मनोज राय और राहुल मंडल ने व स्कोरिंग विशाल मंडल ने की। इससे पूर्व क्षेत्र के वयोवृद्ध गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच का उद्घाटन किया। वहां चंद्रकांत मंडल, रोहिताश मलिक, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, अधीर सरदार, रणजीत राय, मृणाल मल्लिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें