बाजपुर के बरहैनी रेंज में पकड़ी शीशम, सागौन से भरी पिकप और टीम।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बरहैनी रेंजर रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर जंगलात टीम ने रविवार सुबह साढ़े तीन बजे गांव वीरपुर रिपुरा निवासी मलकीत सिंह के घर के अंदर खड़ी शीशम के 13 गिल्टों से भरी पिकप और तीन गिल्टों से लदी बाइक को बरामद कर लिया।
रेंजर ने बताया कि पिकप और बाइक को सीज कर दिया। जबकि आरोपी तस्कर मलकीत सिंह फरार हो गया। उसके खिलाफ 26 वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी तस्कर की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई। टीम में वन दरोगा दीप जोशी, दीपक नेगी, जेपी यादव, राजेंद्र प्रसाद आर्य, महेंद्र सिंह, पम्मी, रोशन सिंह आदि थे।