फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का पता जानने के लिए बच्चे को उठाया

Thu, 03 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बच्चे को टाफी देकर प्रेमिका के घर का पता मालूम करने के लिए एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया तो मोहल्ले वाले और बच्चों के परिजनों ने उसे बच्चा उठाने वाले गिरोह का सदस्य समझ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को तहरीर देकर कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला नई बस्ती निकट मदीना मस्जिद निवासी एक युवक ने स्कूल से पढ़कर आते समय 11 वर्षीय बच्चे को एक टाफी दी। युवक उससे एक युवती का पता पूछकर अपनी बाइक पर बैठाने लगा। विरोध करने पर युवक ने बच्चे को उतार दिया। बच्चे ने अपने घर पहुंचकर माता-पिता को इसकी जानकारी दी।
यह जानकारी उन्होंने मोहल्ले के लोगों को दी। सभी लोग युवक को बच्चा उठाने वाले गिरोह का सदस्य समझकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। बच्चा गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने की अफवाह नगर में फैल गई।
विज्ञापन

दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से उसे उन्हें सौंपे जाने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस ने भीड़ के पांच व्यक्तियों को चुनकर उनके सामने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। युवक ने नगर के पंचों की मौजूदगी में पुलिस को बताया कि इस मोहल्ले की एक युवती से वह प्रेम करता है। उस युवती को अक्सर इस बच्चे के साथ देखा है। वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उस युवती का घर मालूम करना चाहता था।
युवक ने बच्चे को टाफी देना स्वीकार किया। कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। फिर भी युवक से पूछताछ की जा रही है। बच्चे उठाने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने और 11 बच्चों को एक मारुति वैन से बरामद करने की अफवाह नगर में फैलने से कोतवाली में दिनभर भीड़ लगी रही। नगर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद उमर ने भी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नगर में पुलिस गश्त तेज करने का कोतवाल डीआर आर्य से अनुरोध किया। पालिकाध्यक्ष उमर ने नगरवासियों से अपील कि वह अफवाहों पर यकीन न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें