फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उप जिला चिकित्सालय में शुरू की गई फिजियोथैरेपी

Wed, 07 May 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। हड्डी विभाग में चिकित्सक के समय से बैठने और मौसम के बदलने के कारण हड्डी रोग के मरीज बढ़ने लगे हैं। अस्पताल में ऐसे मरीजों की सुविधा के लिए फिजियोथेरेपी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तीन-चार दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो दिन ठंडी हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई। ऐसे में जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, टेनिस एल्बो, गठिया का दर्द लोगों को सताने लगा है। इससे ग्रस्त मरीज एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की ओर रुख करने लगे हैं। हड्डी विभाग में प्रतिदिन 120-130 ओपीडी पहुंच रही है। सीएमएस हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार गांधी ने बताया कि अप्रैल 2024 में 7263 नए और 2212 पुराने मरीज पहुंचे थे। इस बार 10746 नए और 3444 पुराने रोगी ओपीडी में पहुंचे हैं। डॉक्टरों के ओपीडी में समय से निरंतर बैठने के कारण मरीजों का रुझान भी सरकारी अस्पताल की तरफ बढ़ रहा है। गठिया के मरीजों को फिजियोथैरेपी की सलाह दी जा रही है। यह सुविधा भी सरकारी अस्पताल में निशुल्क शुरू की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें