फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परमिट कृषि कार्य का, हो रहा व्यावसायिक उपयोग

Sun, 30 Nov 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में परिवहन विभाग ने पकड़ा भूसा लदा ओवर हाइट मालवाहक वाहन। विभाग
विज्ञापन
सात महीने में व्यावसायिक कार्य करते 99 ट्रैक्टर पकड़े गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कृषि कार्य के लिए अनुमन्य ट्रैक्टरों का धड़ल्ले से व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। ट्रैक्टरों का व्यावसायिक उपयोग होने के मामले हर महीने पकड़ में आ रहे हैं।
अप्रैल से अक्तूबर तक परिवहन विभाग ने ट्रैक्टरों का व्यावसायिक उपयोग होने के 99 मामले पकड़े हैं। अक्तूबर में ही 12 मामले सामने आए थे। ट्रैक्टर ट्रालियों में खुलेआम सामान का ढुलान किया जाता है। ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रालियों से हादसे के मामले भी सामने आ चुके हैं। ट्रैक्टर ट्रालियों में यात्री ढोने तक के मामले सामने आते रहते हैं। वहीं निजी वाहनों का भी व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। विभाग ने बीते सात महीने में व्यावसायिक उपयोग पर 24 निजी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। भार वाहनों में भी यात्री ढोए जा रहे हैं। विभाग ने अप्रैल से अक्तूबर तक भार वाहनों में यात्री ढोने के 200 मामले पकड़े हैं।
विज्ञापन

-
कोट:
परमिट के विरुद्ध वाहन संचालन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टरों के व्यावसायिक उपयोग के साथ ही भार वाहनों में यात्री ढोने पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नवीन सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन), रुद्रपुर
विज्ञापन


भूसा लदे दो भार वाहन सीज, नौ का चालान
परिवहन विभाग ने भूसा लदे भार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर दो ओवर हाइट भार वाहनों को सीज करने के साथ नौ भार वाहनों का चालान किया। एआरटीओ प्रशासन नवीन सिंह ने बताया कि हाल में भूसा लदे वाहनों के कारण हादसे होने को गंभीरता से लेते हुए भूसे से लदी लॉरी और अन्य मालवाहक वाहनों चेकिंग की गई। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें