फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पोल हटाने में बाधक पेड़ों के कटान की मिली अनुमति

Wed, 31 Dec 2025 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के इंदिरा चौक से डीडी चौक तक सड़क को सिक्स लेन बनाने में बाधक बन रहे बिजली के पोलों का हटाने का रास्ता साफ हो गया है। वन विभाग से बिजली के पोलों को हटाने में बाधा बन रहे पेड़ों को काटने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने पोल शिफ्टिंग में बाधक बने कुछ पेड़ों के निस्तारण के लिए नगर निगम को पत्र लिखा था। मेयर विकास शर्मा ने बताया है कि सड़क चौड़ीकरण के काम में बिजली के पोल हटाने में हो रही देरी बाधक बनी थी।
वन विभाग से कुछ छायादार पेड़ों को काटने की अनुमति न मिलने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था। अब वन विभाग ने पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी है। चौड़ीकरण के बाद क्षतिपूर्ति के लिए हाईवे पर क्षतिपूरक पौधरोपण किया जाएगा। हाईवे चौड़ीकरण का कार्य अब युद्ध स्तर पर होगा।
विज्ञापन

सड़क सिक्स लेन बनने से हाईवे पर लगने वाला जाम समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि डीडी चौक से पीएसी गेट तक लगने वाले जाम से निपटने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी। कहा कि शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और जाम मुक्त बनाना ही नगर निगम और प्रशासन का साझा लक्ष्य है। इसे हरहाल में पूरा किया जाना है।
चौड़ीकरण के दायरे में 197 बिजली के पोल आ रहे हैं। जिला विकास प्राधिकरण ने पोलों को शिफ्टिंग करने के लिए 1.72 करोड़ के सापेक्ष 69 लाख रुपये ऊर्जा निगम को अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें