काशीपुर। मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए काशीपुर की कविता और लक्ष्मी का चयन हो गया है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए दोनों खिलाड़ी रवाना हो गई है। 2-7 जनवरी तक ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में स्कूल नेशनल हॉकी खेल प्रतियोगिता होनी है। इसमें काशीपुर स्टेडियम से कविता और लक्ष्मी प्रतिभाग करेंगी। हॉकी कोच महिमा भंडारी ने बताया कि बीती 19-21 दिसंबर को देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। इसमें काशीपुर समेत ऊधमसिंह नगर की टीम ने प्रतिभाग किया था। ऊधमसिंह नगर की टीम ने पिथौरागढ़ को हराकर तृतीय स्थान हासिल किया था। टीम में शानदार प्रदर्शन करने पर काशीपुर की कविता और लक्ष्मी का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी लंबे समय से स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं।