फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योग

Mon, 22 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी पार्क के अलावा पुलिस लाइन, पीएसी और स्कूल तथा कालेजों में लोगों ने योग किया। इस दौरान योग से होने वाले लाभ की जानकारी भी दी गई। रविवार को सुबह साढ़े चार बजे से ही महिला, पुरुष, युवक, युवतियां, बच्चे और बुजुर्ग गांधी पार्क में एकत्र हुए और योगाभ्यास किया।
विज्ञापन


इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योगासन के ताड़ासन, त्रिकोणासन, उत्तानासन, सूर्य नमस्कार जैसे योग कराए। इसके अलावा ज्ञानमुद्रा, पृथ्वीमुद्रा, इंद्रमुद्रा, प्राणमुद्रा, मृज संजीवनी की भी जानकारी दी। इधर पुलिस लाइन में भी एसएसपी नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर एएसपी टीडी वैला, सीओ सिटी रमेश चंद्र जोशी, आरआई जेसी पाठक समेत तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। 31वीं वाहिनी पीएसी के फुटबाल मैदान में भी वाहिनी के उप सेनानायक डा.जगदीश चंद्र के निर्देश पर पीएसी अधिकारी और जवानों ने योगाभ्यास किया।

46वीं वाहिनी पीएसी में भी सेनानायक अनंत शंकर ताकवाले के निर्देश पर भी योगाभ्यास किया गया। जिसमें करीब सात सौ से अधिक लोग मौजूद थे। डीएवी पब्लिक स्कूल शिमला पिस्तौर में भी योग दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र सिंह जीना ने स्कूली शिक्षक और बच्चों ने योगाभ्यास से होने वाले लाभों की जानकारी दी। जेसीज पब्लिक स्कूल में भी योग दिवस मनाया गया। ग्राम प्रतापपुर में भी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हितेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। द्रोण कालेज आफ एजूकेशन एंड टेक्नोलाजी में भी योग दिवस का शुभारंभ संस्था सचिव किशोर कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास भी किया। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा योगाभ्यास किया।
विज्ञापन


गुरुनानक डिग्री कालेज में भी योग दिवस पर डायरेक्टर एएस चावला के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। बाद में योग प्रशिक्षक अश्वनी कुमार यादव ने छात्र-छात्राआें को योग के गुर सिखाए। आरएएन पब्लिक स्कूल भूरारानी में योग दिवस का शुभारंभ रतनेश सिंह ने किया। जिसमें सेंटमैरी स्कूल, सनातन धर्म इंटर कालेज, नवोदय विद्यालय, एएनझा राजकीय इंटर कालेज, आएएन पब्लिक स्कूल, के करीब 354 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें