गदरपुर में शहीद उधमसिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण करती कांग्रेस विधानसभा प्रभारी व अन्य।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। कांग्रेस प्रदेश सचिव और विधानसभा प्रभारी अलका पाल ने कहा कि देश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
रविवार को कंबोज धर्मशाला में नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पहुंचीं अलका ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व प्रभारी और अन्य नेताओं ने शहीद उधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, नगराध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, सुभाष बेहड़, प्रीत ग्रोवर, शिल्पी अरोरा, शैलेंद्र शर्मा, मोहम्मद आलम, वरुण कपूर आदि थे। (संवाद)