सुल्तानपुर पट्टी में मवेशी चोरो के हमले में घायल हुआ नूर हसन।
- फोटो : KASHIPUR
ग्राम जगन्नाथपुर में शनिवार देर रात कुछ मवेशी चोर तमंचे के बल पर एक किसान के जानवर चुराकर फरार हो गए। मवेशी चोरों के हमले में किसान भी घायल हो गया। किसान की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम जगन्नाथपुर निवासी नूर हसन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। आधी रात को कुछ मवेशी चोर उसके घर में घुस आए और उसके मवेशियों को पिकप वाहन में भरकर ले जाने लगे। चोरों की हलचल सुनकर वह बाहर आया और चोरों का विरोध किया।
इस पर चोरों ने तमंचे से दो राउंड फायरिंग की और एक मवेशी को लेकर मौके से फरार हो गए। चोरों के हमले में वह खुद भी घायल हो गया। चौकी प्रभारी विपिन जोशी ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को चैक किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)