फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नुक्कड़ नाटकों से लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल की ओर से थारू विकास भवन में चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को चलचित्र व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम लोगों को जागरूक किया गया। इसमें बताया गया कि भारत सरकार की ओर से 2018 से कुपोषण के खात्मे के लक्ष्य को लेकर अभियान चलाया जा रहा है ।
विज्ञापन

बाल विकास अधिकारी नीरज भट्ट की देखरेख में जंक फूड से दूर रहने व पोषण मील की जानकारी दी गई। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू उत्थान समिति की ओर से रंगारंग कार्यक्रम व पोषण आहार की प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण भी किया गया। वहां पर मुख्य अतिथि नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, मनोज वाधवा, विनीता शर्मा, शोभा चाणक्य, बंटी राणा, समित बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें