फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुसीबत पर क्लिक... एपीके फाइल से मेहनत की गाढ़ी कमाई पर पड़ गया डाका

Fri, 12 Sep 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। साइबर ठगों ने ऑनलाइन ठगी का नया तरीका अपनाया है। रुद्रपुर में एक व्यक्ति को मोबाइल पर आई एपीके फाइल पर क्लिक करना भारी पड़ गया। महज एक क्लिक से ठगों ने उसके बैंक खाते से 3.55 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


प्रीत विहार वार्ड नंबर 25 निवासी मोहम्मद अजीम एपीके फाइल पर क्लिक करने के बाद अब पछता रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल आई थी। इसे खोलने पर आरटीओ चालान एपीके का इंटरफेस सामने आया। उन्हें यह एक सामान्य फाइल लगी, लेकिन जैसे ही उन्होंने इसे खोला, उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से लगातार ओटीपी मैसेज आने लगे।
अजीम के अनुसार 26 अगस्त को अचानक उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये कटने के ओटीपी आने शुरू हो गए। जब उन्होंने खाता जांचा तो पाया कि दो यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से 3,55,000 रुपये निकाल लिए गए हैं। तब जाकर उन्हें समझ आया कि एपीके फाइल पर क्लिक करना ही साइबर अपराधियों का जाल था।
विज्ञापन


मोहम्मद अजीम ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




साइबर ठगी से बचाव के उपाय

-किसी भी अज्ञात लिंक, एपीके फाइल या ऐप को कभी न खोलें।

-केवल प्ले स्टोर या आधिकारिक वेबसाइट से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

-मोबाइल पर आने वाले ओटीपी या बैंक जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

-खाते से रुपये कटने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

-बैंकिंग ऐप्स में हमेशा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें