फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी से शुरू की थी राजनीति

विज्ञापन
सितारगंज में उत्तराखंड वन व पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष कमल जिंदल का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल जिंदल को उत्तराखंड वन व पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा के बाद क्षेत्र के भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने जिंदल का स्वागत कर मिष्ठान बांटा। बता दें कि जिंदल ने अपना राजनीतिक सफर भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्या परिषद से किया था।
विज्ञापन

नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी और अधिवक्ता कमल जिंदल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर संयोजक और बजरंग दल में तहसील संयोजक के पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा में नगर महामंत्री, नगर अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के पद पर रहे और पार्टी को मजबूत बनाया। इसके बाद भाजपा ने उन्हें होटल एवं कैटरिंग प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक, मानवाधिकार प्रकोष्ठ और व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। वर्तमान में कमल जिंदल भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश भर में 17 कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटे। इसमें जिंदल का नाम भी शामिल किया गया है। उनका स्वागत करने वालों में डीसीबी के चेयरमैन योगेंद्र रावत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुराज खान गुड्डू, शक्तिफार्म मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत, वैभव गुप्ता लवी, संजय जिंदल, रोहित जिंदल, दलवीर सिंह बिट्टू, छगन लाल अग्रवाल, शिवपाल चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें