फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका श्रमिकों के कार्यदिवस 26 होने पर विधायक का स्वागत

विज्ञापन
पंतनगर के आर ब्लाक में विधायक शुक्ला का स्वागत करते ठेका श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर विवि में ठेका श्रमिकों के कार्यदिवस 26 करने को लेकर किए गए प्रयासों से उत्साहित श्रमिकों ने आर-ब्लॉक, एस-ब्लॉक और टी-ब्लॉक में विधायक राजेश शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया और आभार जताया। आर ब्लॉक में सभा में विधायक शुक्ला ने कहा कि कोरोना काल में विवि के विभिन्न परिसरों में ठेका श्रमिकों की नौकरी समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

उनके प्रयास से किसी को नौकरी से नहीं निकालकर विवि में श्रमिकों के कार्यदिवस को कम कर दिया गया था। लगातार श्रमिकों ने अवगत कराया कि कार्यदिवस कम हो जाने से उनके परिवार पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने देहरादून जाकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट कर उन्हें समस्या से अवगत कराया।
सीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवि कुलपति से वार्ता कर सभी श्रमिकों के कार्यदिवस 26 किए जाने संबंधी आदेश जारी करने को निर्देशित किया। अभी भी श्रमिकों को समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में जल्द ही कुलपति से मिलकर उक्त समस्या का भी निवारण कराया जाएगा। वहां पूर्व मंडल अध्यक्ष डीएन यादव, राजेश तिवारी, आरके शर्मा, पिंकी डिमरी, निसार अहमद, खड़क सिंह, रोहित थापा, नीतू राय आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें