फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूसीसी पंजीकरण में लोगों को न हो परेशानी : वी षणमुगम

Tue, 08 Apr 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में यूसीसी की समीक्षा करते सचिव डाॅ़ वी़ षणमुगम।
विज्ञापन
रुद्रपुर। सचिव वित्त-महानिबंधक उत्तराखंड और समान नागरिक संहिता डॉ. वी षणमुगम ने कहा कि यूसीसी के रजिस्ट्रेशन को सरल बनाना है, जिससे जनमानस को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। यूसीसी सबके लिए नया है। ऐसे में सभी अधिकारी सामंजस्य बनाकर चलें, ताकि नियमों की सही से व्याख्या की जा सके।
विज्ञापन

सोमवार को सचिव वित्त-महानिबंधक उत्तराखंड यूसीसी डॉ. वी षणमुगम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों से यूसीसी रजिस्ट्रेशन में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सॉफ्टवेयर में आ रही समस्याओं के क्रम में कहा कि आईटीडीए की ओर से निर्मित सॉफ्टवेयर का सरलीकरण किया जा रहा है, ताकि जनमानस की ओर से इसका आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि अधिक से अधिक सीएससी लगाए जा रहे हैं। बैठक में एडीएम अशोक कुमार जोशी, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, मनीष बिष्ट, अभय प्रताप सिंह, डॉ. अमृता शर्मा , रविंद्र कुमार जुआटा, ओसी गौरव पांडेय आदि उपस्थित रहे।
वैकल्पिक दस्तावेज को भी दें महत्व
सचिव ने कहा कि रजिस्ट्रेशन की जांच के दौरान जरूरी और मूलभूत दस्तावेजों का गहन अवलोकन करें, ताकि कानूनी ढांचे के अनुरूप कार्य हो। कहा कि मूलभूत दस्तावेज में किसी भी प्रकार की कमी होने पर आवेदक से बात कर वैकल्पिक सहायक दस्तावेज को भी महत्व देना चाहिए। ग्राम विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी जनता के पास जाएं और इस कानून के महत्व के बारे में समझाएं। ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके। नए नियम कहीं न कहीं जनसाधारण को परेशान करते हैं लेकिन हमें यूसीसी रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी मदद भी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें