फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप में बाहर निकलने से बचें लोग : पीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल के पीएमएस डाॅ. आरके सिन्हा ने बताया कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। ऐसे मौसम में खासकर बच्चे व बुजुर्गों की अधिक देखभाल करनी चाहिए। ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। बाहर निकलने से पूर्व भर पेट पानी पीकर ही निकलें। सूती कपड़े पहनें। आंखों के बचाव के लिए सनग्लास लगाएं। शरीर का ताप अधिक हो तो कपड़ा भिंगोकर शरीर को पोछें। तबीयत खराब होने पर अवश्य चिकित्सक से संपर्क करें। धूप शरीर पर पड़ने से चकत्ते पड़ सकते हैं। लोग बाहर निकलने से बचें। संवाद
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक उपकरणों को भी दे विराम
रुद्रपुर। सीएफओ ईशान कटारिया ने बताया कि इस प्रचंड गर्मी के समय में सभी सतर्क रहने की आवश्यकता है। तापमान अधिक रहने से कहीं भी आग लगने की घटनाएं हो सकती हैं। इस समय लोग घरों में एसी, कूलर और पंखे आदि का लगातार प्रयोग कर रहे हैं। इन इलेक्ट्रानिक उपकरणों को भी बीच-बीच में विराम दें। कई जगह देखने में आ रहा है कि लगातार एसी चलाने से हादसे हो रहे हैं। कहीं अगर आग की समस्या हो तो विभाग को तुरंत सूचित करें। संवाद

दफ्तरों में कामकाज गड़बड़ाया

रुद्रपुर। नौतपा के चलते 44 डिग्री के आसपास पहुंचे तापमान के चलते दोपहर में दफ्तरों में भी सन्नाटा पसर जा रहा है। जिन दफ्तरों में एसी व कूलर लगे हैं, वहां तो कर्मचारी बैठकर काम कर रहे हैं लेकिन जहां यह सुविधाएं नहीं है, वहां कर्मी जाने से बच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


पिछले वर्ष के सापेक्ष 5.5 डिग्री बढ़ा ताप
रुद्रपुर। तराई के जनपद में इस वर्ष नौतपा ने अधिकतम ताप का रिकार्ड ही तोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मई में तापमान में 5.5 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग जून में तापमान के और बढ़ने की आशंका जता चुका है। संवाद
विज्ञापन


पिछले 10 वर्षों में मई माह का अधिकतम तापमान
41 डिग्री - 24 मई 2014
42.5 डिग्री - 25 मई 2015
41.5 डिग्री - 18 मई 2016
41 डिग्री - 16 मई 2017
41.5 डिग्री - 22 मई 2018
42 डिग्री - 31 मई 2019
41 डिग्री - 27 मई 2020
38.5 डिग्री - एक मई 2021
39.5 डिग्री - 20 मई 2022
38.5 डिग्री - 23 मई 2023
44.1 डिग्री - 31 मई 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें