फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय कालोनी में नहीं मिल सकीं सुविधाएं, शिक्षा मंत्री से गुहार

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
छतरपुर क्षेत्र में स्थित नॉर्थ प्वाइंट सिटी में सड़क सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान लोगों ने शिक्षा मंत्री और डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की। शिक्षा मंत्री ने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव को फोन कर मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ कलक्ट्रेट गेट पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कॉलोनी काटने वाले दो साझेदारों ने भूखंड बेचते समय पक्की सड़क, बिजली लाइन, पार्क, मंदिर और अन्य सुविधाएं देने का वादा किया था। इस पर भरोसा करते हुए लोगों ने भूखंड खरीदकर उसमें मकान बनाने शुरू किए थे लेकिन आठ साल बीतने के बाद भी कॉलोनी के लोगों को उक्त सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। सड़कों का निर्माण नहीं होने से स्कूलों ने भी बसों को कॉलोनी में भेजने से इनकार कर दिया है।
बच्चों को स्कूल भेजने में दिक्कतें आ रही हैं। कहा कि कॉलोनी के मानचित्र में तीन पार्क और एक मंदिर दर्शाया गया था और बाद में एक पार्क, मंदिर को हटा दिया गया। दो महीने पहले जिला प्रशासन ने प्राधिकरण को कार्यवाही के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक प्राधिकरण ने इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की है। मंत्री ने प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद लोगों ने डीएम को भी ज्ञापन सौंपा है। वहां किरन पंत, हेमा बिष्ट, आशा मिश्रा, पूजा देवी, विमला देवी, मनोज कुमार, विनोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें