फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊ रेजीमेंट के जवान को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
खटीमा के चकरपुर में मृतक जवान राजेंद्र चंद को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्घांजलि देती महिलाएं। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। कुमाऊं रेजीमेंट के एक जवान की मौत के मामले में इंसाफ की मांग पर बृहस्पतिवार को उसके परिजनोें के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

बता दें कि कुमाऊं रेजीमेंट के जवान राजेंद्र चंद की पत्नी और सास पर उनकी हत्या का आरोप था। मामले में 23 फरवरी को लोगों के आक्रोश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। हत्या के विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग पर क्षेत्र की महिलाओं ने खटीमा के रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से निकला कैंडल मार्च मुख्य चौराहे पर पहुंचा और यहां जमकर नारेबाजी की। मृतक जवान की माता माया देवी ने कहा कि जब तक उनके बेटे को न्याय नहीं मिलता वह आंदोलन जारी रखेंगी। वहां पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, लीला चंद, इंद्रा चंद, विक्रम चंद, रवि चंद, सरोज चंद, संदीप राणा, किशन चंद, गोदावरी देवी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें