फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदोला कॉलेज को ‘बेस्ट होम्योपैथी इन द वर्ल्ड’ का पुरस्कार

विज्ञापन
दिल्ली में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से पुरस्कार लेते डॉ. चंदोला, साथ में अ? - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
चंदोला होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज को बेस्ट एडवांस होम्योपैथी इन द वर्ल्ड का पुरस्कार मिला है। कालेज के एमडी डॉ. किशोर चंदोला को आयुष रत्न से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली के एक होटल में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, आयुष काउंसिल के चेयरमैन रामजीत सिंह ने डॉ. किशोर चंदोला को आयुष रत्न से सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, श्याम जाजू, किरण बेदी, अभिनेत्री मंदिरा बेदी, क्रिकेटर अजय शर्मा समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डॉ. चंदोला ने कहा कि आयुष मंत्रालय सहित कुछ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैनलों ने संयुक्त रूप से होम्योपैथी के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं का सर्वे किया था। सर्वे में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा सहित कई देशों को शामिल किया गया था। कहा कि कॉलेज की इस उपलब्धि ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। इन पुरस्कारों से भविष्य की योजनाओं के लिए प्रेरणा मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें