रुद्रपुर के गोल मढ़ैय्या में विधायक ठुकराल के पुतले के साथ प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : RUDRAPUR
ट्रांजिट कैंप में हो रहे सड़क निर्माण में चहेते के फड़ के आगे सड़क की चौड़ाई कम करने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल का पुतला फूंका। मंगलवार को कांग्रेसियों ने गोल मढ़ैय्या में विधायक ठुकराल के पुतले के साथ जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। बाद में पुतले को फूंका गया।
वक्ताओं ने कहा कि ट्रांजिट कैंप मुख्य सड़क से 60 फिट चौड़ी सड़क पास कराई गई है। इसके चलते शिवनगर से लेकर सिडकुल ढाल तक सैकड़ों लोगों के मकान तुड़वाए गए थे। आरोप लगाया कि जब विधायक के चहेते व्यक्ति की फड़ की बारी आई तो नगर निगम के अधिकारियों पर दबाव बनाकर सड़क की चौड़ाई का 53 फिट कर दी गई।
पार्षद राजेंद्र निषाद व दिलीप अधिकारी ने कहा कि यदि सड़क की चौड़ाई कम करनी थी तो शुरू में लोगों के मकान व दुकान नहीं तुड़वाने चाहिए थे। विधायक नीति चलने नहीं दी जाएगी। वहां संजीव रस्तोगी, रंजीत राना, अमित विश्वास, राजीव कश्यप, अंगद भारद्वाज, मिंटु विश्वास, रोबिन विश्वास, विश्वजीत विश्वास आदि थे। (संवाद)