फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की कमी को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएमएस को ज्ञापन देकर जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भी किसी भी विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहर का एकमात्र राजकीय अस्पताल सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। जबकि इस अस्पताल पर जसपुर और बाजपुर क्षेत्र के मरीजों की भी जिम्मेदारी है। डॉक्टरों के अभाव में मरीजों को यहां से रेफर किया जाता है।
मरीज निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को मजबूर होते हैं। अस्पताल के पास संसाधनों का अभाव नहीं है लेकिन अगर अस्पताल को डॉक्टर मिल जाए तो काशीपुर और आसपास की गरीब जनता को इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकती है। डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द डाक्टरों की नियुक्ति की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुक्ता सिंह, दीपिका गुड़िया, अलका पाल, जय सिंह गौतम, रवि ढिंगरा, एड. इंदर सिंह, अरुण चौहान, सचिन नाडिग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें