बाजपुर। गांव हरलालपुर में भूमि को कब्जा मुक्त कराने को लेकर तीन भाइयों ने किसानों के साथ एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा से मुलाकात की। एसडीएम ने बताया कि मामला चकबंदी क्षेत्र का है। बुधवार को दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई तिथि निर्धारित की गई है।
गांव हरलालपुर निवासी लोखी सिंह, रामकिशोर, राम सिंह ने सात मई को डीएम को शिकायती पत्र भेजकर गांव के ही कुछ लोगों पर भूमि कब्जाने का आरोप लगाया था जिस पर डीएम ने बाजपुर एसडीएम को मामले की पड़ताल कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को भाकियू संघर्ष युवा यूपी के प्रदेशाध्यक्ष नितेश पंडित की अगुवाई कार्यकर्ता एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा से मुलाकात की। पीड़ितों ने भूमि को कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाई। एसडीएम ने भूमि के अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहां जिला संगठन मंत्री रिजवान चौधरी, टेक चंद, फतह सिंह, अनुज राणा, रिंकू राणा, सतवीर राणा, रवि राणा आदि थे।