फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कोहरे के बीच आरओबी पर बढ़ा हादसों का खतरा

Mon, 06 Jan 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी पर घने कोहरा के चलते सड़क हादसे का खतरा बन रहा गया है। इसके बावजूद अब तक आरओबी के ऊपर कहीं भी रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक पर बना आरओबी रामनगर रोड से मुरादाबाद और बाजपुर रोड को जोड़ता है। आरओबी पर 24 घंटे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। एनएचएआई ने आरओबी के ऊपर बनाए गोल चक्कर व रोटरी का साइज तो काफी समय पहले छोटा करा दिया लेकिन रात के समय वाहन चालकों की सहायता के लिए वहां रिफ्लेक्टर नहीं लगाए। गोल चक्कर व रोटरी पर विभाग ने भी कैट आई और दिशा सूचकांक नहीं लगवाए हैं।
ऐसे में रात के समय कोहरा होने से चालकों को आवाजाही में खासी परेशानी हो रही है। कोहरे के कारण उन्हें दूर से गोल चक्कर व रोटरी नजर नहीं आती है। ऐसे में हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


आरओबी पर एनएचएआई को वाहन चालकों की सुरक्षा के उपाय सर्दी मौसम शुरू होने से पहले करना चाहिए थे। आखिर किन कारणों से अब तक रिफ्लेक्टर, दिशा सूचकांक व कैट आई नहीं लगाई, इस संबंध में एनएचएआई के ईई से संपर्क कर लगाने को कहा जाएगा। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें