फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिना अनुमति ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क

Mon, 12 May 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। जल निगम के ठेकेदार ने लोनिवि से अनुमति लिए बिना उसकी नवनिर्मित सड़क खोद दी। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी ठेकेदार नहीं माना और सड़क को खोद दिया।
विज्ञापन

हाल ही में लोनिवि ने नकुलिया में सड़क का निर्माण कराया था। चार मई को जल निगम के ठेकेदार ने पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए जेसीबी की मदद से सड़क को 150 मीटर लंबा और एक मीटर चौड़ा सड़क खोद दिया। विरोध पर उतरे ग्रामीणों ने जब लोनिवि के जेई सत्यपाल सिंह को मामले से अवगत कराया तो जेई सत्यपाल सिंह ने जल निगम के अधिकारियों से बात की लेकिन जल निगम के अधिकारियों ने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की।
ठेकेदार ने उनकी नवनिर्मित सड़क को जेसीबी की मदद से खोद दिया। लोनिवि के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि जान बूझ कर सड़क खोदने के लिए रविवार का दिन चुना और सड़क खोदने की अनुमति भी नहीं है। बाद में विरोध को बढ़ता देख ठेकेदार ने मिट्टी डालकर गड्ढ़ों को पाट दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें