फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नई बसें देने की मांग के लिए कर्मचारी संगठन मुखर

Fri, 21 Feb 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुरानी बसों के सहारे चल रहे रोडवेज डिपो को नई बस उपलब्ध कराने की मांग के लिए कर्मचारी संगठन मुखर हो गए हैं। इस बीच डिपो प्रबंधन ने परिवहन निगम से डिपो को छह सीएनजी बस उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

37 बसों के बेड़े वाले डिपो को वर्ष 2019-20 से नई बस आवंटित नहीं हुई हैं। डिपो की यात्री बस सेवाओं का संचालन अनुबंध पर ली गई 47 बसों के सहारे हो रहा है। पुरानी बसें आए दिन खराब हो जाती हैं।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा सचिव इमरान खान ने कहा कि डिपो को नई बसें देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। पुरानी बसों के संचालन में दिक्कत आती है। चालक, परिचालकों को भी परेशानी होती है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (कार्यशाला) के शाखाध्यक्ष राकेश सिंह गुसाईं ने कहा कि डिपो को नई बसें मिलनी चाहिए। यह मांग लगातार उठाई जा रही है। पुरानी बसों से निगम की आय भी प्रभावित होती है। डिपो के सहायक महाप्रबंधक केएस राणा ने बताया कि डिपो को छह सीएनजी बस उपलब्ध कराने के संबंध में निगम प्रबंधन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें