फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा की कवायद

Fri, 31 Jan 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) एमआरआई की सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। काफी समय से जनता एमआरआई मशीन की मांग कर रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन काफी समय पहले एमआरआई मशीन लगाने का प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय को प्रस्ताव भेज चुका है। कॉलेज प्रबंधन की मांग पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मंथन कर रहा है।
मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन स्थापित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। एमआरआई स्कैन एक ऐसा परीक्षण है, जो एक बड़े चुंबक, रेडियो तरंगों और कंप्यूटर का उपयोग करके शरीर के अंदर की संरचनाओं की स्पष्ट छवियां बनाता है। यह एक्स-रे की तरह विकिरण का इस्तेमाल नहीं करता। एमआरआई स्कैन से शरीर के अंदरूनी हिस्सों की विस्तृत तस्वीरें मिलती है। एमआरआई स्कैन में दर्द नहीं होता।
विज्ञापन

कई बीमारियों का लगाया जाता पता
रुद्रपुर। एमआरआई स्कैन की मदद से कैंसर, लीवर, अग्न्याशय, गुर्दे की बीमारी, पेट के ट्यूमर, गर्भवती महिला के भ्रूण, रक्त वाहिकाओं की विकृति, अल्सरेटिव कोलाइटिस, जन्मजात हृदय रोग आदि का पता लगाया जाता है। संवाद
मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री इस मामले में गंभीर हैं। आने वाले समय में कॉलेज को यह सुविधा मिल जाएगी।- प्रोफेसर केदार सिंह शाही, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें