फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अधिवक्ता और दस्तावेज लेखकों का कार्य बहिष्कार जारी

Sun, 23 Feb 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। समान नागरिक संहिता नियमावली (यूसीसी) से वसीयत और विवाह पंजीकरण के कार्याें से अलग किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में धरने को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से नए कानून लाकर अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों को बेरोजगार किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्रदेश में अलग-अलग तहसीलों की बार एसोसिएशन की ओर से इस कानून का विरोध किया जा रहा है।
यदि सरकार शीघ्र ही अधिवक्ताओं व लेखकों का पोर्टल नहीं बनाती है तो बड़ी लड़ाई लड़ी जायेगी। वहां पर एडवोकेट संजीव फोगाट, उमा गक्खर, राजीव सिंह, रवि अरोरा, अरुण जुनेजा, नितिन राठौर, दस्तावेज लेखक लक्ष्मी नारायण सक्सेना, एडवोकेट राजीव सक्सेना, एडवोकेट निरंजन पंत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें