फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिकायत पर अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस, हंगामा

Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। सीएम पोर्टल पर की गई अतिक्रमण की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर होटल संचालक ने हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई। पुलिस ने होटल संचालक का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन


रामपुर रोड स्थित काॅलोनी मार्ग पर एक होटल है। एक अस्पताल संचालक आशिक अली ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि होटल संचालक ने रास्ते में रेता बजरी डालकर अतिक्रमण कर रखा है। इसी शिकायत पर शनिवार देर शाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल संचालक से सड़क पर डाले गए रेता बजरी हटाने को कहा। इस पर होटल संचालक ने हंगामा कर पुलिस के साथ झड़प की। आरोप है कि होटल के आगे बैठकर लोग शराब पीते हैं। पुलिस ने होटल संचालक उशांत सब्बरवाल का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। होटल संचालक ने शिकायत कर्ता पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें