फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुकानों से वसूलने लगे तहबाजारी लोगों ने विरोध शुरू किया तो लौटे

Fri, 06 Dec 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम से तहबाजारी का नया ठेका होने के बाद ठेकेदार के आदमियों ने ठेली, रेहड़ी और फुटपाथ पर सामान बेचने वालों के साथ ही दुकानों से शुल्क वसूली शुरू कर दी। व्यापारियों ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई। मामले ने तूल पकड़ा तो दुकानों से शुल्क वसूली रोक दी गई। इससे नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन कर एमएनए से दूरभाष पर शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर निगम में एक दिसंबर से तहबाजारी का एक करोड़ एक लाख रुपये का नया ठेका हुआ है। बृहस्पतिवार को ठेकेदार के आदमी नगर निगम के टैक्स विभाग के कर्मियों के साथ सब्जी मंडी में फड़, ठेली वालों के साथ दुकानों से 23 रुपये 60 पैसे की पर्ची काटने लगे। इस पर दुकानों ने आपत्ति जताई और शुल्क देने से इंकार कर दिया। ये लोग ट्रांजिट कैंप में चामुंडा मंदिर के पास दुकानों से शुल्क लेने लगे।
इस पर दुकानदारों ने शुल्क देने से इंकार किया और दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई। मामला तूल पकड़ा तो ठेकेदार के लोग वहां से चले गए। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी वहां पहुंचे और शुल्क वसूली का विरोध किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि पूर्व में कभी भी दुकान स्वामियों से तहबाजारी शुल्क नहीं वसूला गया है।
विज्ञापन

तहबाज़ारी फड़ व ठेले वालों से ही वसूली जाती है। इस मामले को लेकर एमएनए से वार्ता की जाएगी। वहां पर ट्रांजिट कैंप व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विकास बंसल, कमल सोनकर, चेतन राठौड़ सहित अनेक मौजूद रहे। इधर एमएनए नरेश दुर्गापाल ने बताया कि एक दिसंबर से तहबाजारी का नया ठेका हुआ है। यदि दुकानों से शुल्क लिया जा रहा है तो वह गलत है। इस संबंध में ठेकेदार से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें