फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लावारिस पशु चट कर रहे गाढ़ी कमाई

Tue, 03 Jun 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत अनुसंधान किसान के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक खेती के बारे में बताया गया। इसमें किसानों ने लावारिस पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

न्याय पंचायत नारायणपुर रुद्रपुर में अनुसंधान किसान के द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें किसानों ने लावारिस पशुओं से फसल सुरक्षा की मांग की। कहा कि ऐसे पशु किसानों की गाढ़ी कमाई चट कर जा रहे हैं। ऐसे में गोशाला खोलकर इन्हें संरक्षित किया जाए। साथ ही फल-पौधों में कीट-व्याधि और दुधारू पशुओं में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया।
खटीमा की न्याय पंचायत खेतलसंडाखाम में दुग्ध समिति और गन्ना उत्पादकों को विभागीय सूचनाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। यहां कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्या का समाधान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें