फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दीपक मित्तल बने कार्यकारी अध्यक्ष

Mon, 21 Jul 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर की रविवार को एक बैंक्वेट हॉल में बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ दवा व्यवसायियों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिले की 10 इकाइयों से आए प्रतिनिधियों ने दवा व्यवसाय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने विभाग पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोरों में बिक्री रोक देना और पुलिस के साथ निरीक्षण के नाम पर दवा व्यवसायियों को परेशान किया। साथ ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दीपक मित्तल को कार्यकारी अध्यक्ष, देशराज कंबोज को चेयरमैन बनाया। दिनेश कुमार और संजय जिंदल को संरक्षक बनाया। इसके अलावा जीडी जोशी, नरेश अरोरा, रजत बत्रा, राजेंद्र सेतिया और पवन गोयल को उपाध्यक्ष, हरीश शर्मा, मयंक गोयल संगठन मंत्री, सुरेश कश्यप और अवलोक जैन को सह सचिव मनोनीत किया। वहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन जोशी, जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, जिला महामंत्री सर्वेश अरोरा, बल्देव गाबा, अतुल अरोरा, दलजीत खिंडा, विक्रम गुलाटी, विकास गोयल, मो.आसिम, टीडी कांडपाल, अवलोक जैन, प्रमोद ठुकराल, मयंक जैन, संजय जिंदल, जोगा सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें