फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोहे की रॉड से दो दोस्तों का सिर फोड़ा

Sun, 09 Feb 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में विवाद के बाद एक युवक ने साथियों के साथ दो दोस्तों की पिटाई कर दी। फिर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांधीनगर निवासी रचित पांडे ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 28 जनवरी की शाम वह अपने दोस्त मोनीश अवस्थी के साथ नारायण काॅलोनी मोड़ पर कार के पास खडे होकर एक-दूसरे से बात कर रहे थे। इसी बीच सोहेल उर्फ सोनू बाइक चलाते हुए आया और कार में टक्कर मार दी। इस पर उसने बाइक सवार को टोका तो वह मारपीट पर उतारू हो गया और बाइक सहित वहां से भाग गया।
थोड़ी देर बाद वह दो बाइकों पर तीन साथियों के साथ आ धमका। चारों युवकों ने मोनीश और उस पर लोहे की रॉड व तलवार से हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर फट गए। उसने पुलिस से केस दर्ज कर अभियुक्तों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें