फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हरिद्वार रूट पर सवारियों का आवागमन हुआ कम

Sun, 13 Jul 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। श्रावण मास में हरिद्वार से कांवड़ यात्रा के चलते रोडवेज डिपो की हरिद्वार रूट पर चलने वाली बसों की आय पर असर पड़ा है। इसके चलते डिपो प्रशासन ने चार में से दो बसों का संचालन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

श्रावण मास के दौरान हरिद्वार में कांवड़ियों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार तक जाने वाली बसों और अन्य वाहनों के रूट डायवर्ट कर दिए हैं। रूट डायवर्ट होने से रोडवेज की देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार तक बसें नहीं पहुंच पा रही हैं। स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि बीते 10 जुलाई से हरिद्वार में रूट डायवर्ट हुआ है। इसके चलते बसों का संचालन खासा प्रभावित हो गया है और डिपो की आय पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
केंद्र प्रभारी ने बताया कि हरिद्वार तक चार, देहरादून तक चार और ऋषिकेश तक एक बस का काशीपुर से सीधा संचालन होता है। कांवड़ यात्रा के चलते बसें अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरिद्वार तक एक बस 10 से 12 हजार रुपये लाती थी। कांवड़ यात्रा के चलते सात से आठ हजार रुपये में आ रही है। बसों को इन रूटों की सवारियां नहीं मिल रही हैं। लोड फैक्टर कम आने के चलते शनिवार को हरिद्वार चार बसों में से दो बसों को ही भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें